आज का राशिफल : 28 अगस्त 2023 क्या कहते आपके सितारे

मेष
आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और ऊर्जा का संचार बना रहेगा। दिन के महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें। आज किस्‍मत का साथ मिलेगा और आपके सभी कार्य बनेंगे। धन के मामले में आज लाभ मिलेगा। जहां निवेश करना चाहते हैं, कर दें। अच्‍छा रिर्टन मिलेगा।

वृषभ:
आज का दिन आपका व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे। व्‍यापारी आज किसी बहुप्रतीक्षित डील पर साइन कर सकते हैं जो भविष्‍य में उन्‍हें लाभ देगी। आज छात्रों को भी अच्‍छा समाार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन:
आज भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी आने वाली बाधाएं दूर होंगी। दांपत्‍य जीवन में आज सब मंगल होगा। संतान से भी सुख की प्राप्ति होगी। आज किसी जरूरी कार्य से जा रहे हैं तो शनि स्‍त्रोत का पाठ करके निकलें तो काम बन जाएगा।

कर्क:
आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। धन के मामले में किसी पर भी भरोसा करने की जरूरत नहीं है। जांच-परखने के बाद ही कोई सौदा करें तो आपको फायदा होगा। क्रोध की बजाए ठंडे दिमाग से सोचकर कोई फैसला लें।

सिंह:
आज आपको आपके जीवनसाथी, प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा और उनकी राय पर ध्यान देंगे तो फायदे में रहेंगे। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। आज पार्टनर के साथ करीबी भी बढ़ सकत है। किसी काम के बन जाने से मन में हर्ष रहेगा। दोस्‍तों के साथ शाम का वक्‍त मस्‍ती से कटेगा।

कन्या:
आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको उपहार या सम्‍मान की प्राप्ति भी हो सकती है। आपके जीवनस्‍तर में सुधार होगा और अपनों के प्रति जिम्‍मेदार बनेंगे।

तुला:
आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि प्राप्‍त होगी। संतान से सुख मिलेगा और यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। आज आपके पुराने अधूरे पडे़ काम के लिए कुछ रास्‍ता बनता दिख रहा है। माता-पिता की ओर से पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक:
आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। दूसरों के मामलों से दूर रहने में ही आपकी समझदारी है। अपने मन की बात सुनकर ही कोई फैसला लें तो आपके सभी काम बनते रहेंगे।

धनु:
आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे। आपका दिन शुभ है। धन के मामले में भी आज आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। मन में संतोष बनाए रखें। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते रहेंगे। मन में हर्ष रहेाग।

मकर:
अचानक धन लाभ के योग प्राप्‍त होंगे। आज कोई नया कार्य या प्रॉजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। इसलिए अभी इसका लाभ लें और जीवन में आगे बढ़ जाएं। दांपत्‍य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के बीच सामंजस्‍य बढ़ेगा।

कुंभ:
आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। कार्यसिद्धि का दिन है। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। आज आप प्रिय व्‍यक्ति से मिल सकते हैं। नौकरीपेशा और व्‍यापारी दोनों को लाभ प्राप्‍त होगा। मन में हर्ष रहेगा और दिन सुगमता से कटेगा।

मीन:
आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें, यात्रा करने से परहेज करें, मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। लाभ में रहेंगे। मन में किसी भी प्रकार के नकारात्‍मक विचारों को न आने दें तो फायदे में रहेंगे। वरना परेशानी के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा।

आज का राशिफल : 28 अगस्त 2023 क्या कहते आपके सितारे

आज का राशिफल : 28 अगस्त 2023 क्या कहते आपके सितारे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *